शुभकामनाएं: हरिद्वार एसएसपी को अधीनस्थों ने दी शानदार विदाई
I.P.S. अजय सिंह को दिया गया है S.S.P. देहरादून का जिम्मा
S.P. क्राइम/ट्रैफिक हरिद्वार में तैनात I.P.S. रेखा यादव को सौंपी नई S.P. चमोली की जिम्मेदारी
हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह को देहरादून जिले का कप्तान बनाये जाने पर आज हरिद्वार उनको शानदार विदाई दी गयी। एसपी क्राइम/ट्रैफिक I.P.S. रेखा यादव को एस.पी. चमोली की जिम्मेदारी दी गई है।

जनपद हरिद्वार में लगातार क्राइम के विरुद्ध सख्त रुख इख्तियार कर सुखी एवं समृद्ध समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत ऑफिसर्स के नई तैनाती में रवाना होने से पूर्व पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के पूरे जनपद से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
विदाई कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा साथ काम करने के दौरन के अपने अनुभव साझा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अजय सिंह व रेखा यादव के साथ पुनः काम करने की ईच्छा जताई।

अजय सिंह द्वारा इस दौरान सहयोग के लिए सभी साथियों का आभार जताते हुए जनपद हरिद्वार में अपने कार्यकाल को यादगार बताया। रेखा यादव द्वारा भी नवीन तैनाती पर रवाना होने से पूर्व जनपद हरिद्वार में मिले अनुभव को बेशकिमती बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

