शिकंजा: विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्रार कानूनगो को  रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

शिकंजा: विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्रार कानूनगो को  रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Spread the love

 

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस का दावा करती रहती है, लेकिन उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां तहसील में आज उस वक्त सामने आया, जब विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई  इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाया और आज  रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  एसपी विजलेंस ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Parvatanchal