शिकंजा: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बता रहे थे खुद को पत्रकार, तीसरा था फर्जी ग्राम प्रधान

शिकंजा: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बता रहे थे खुद को पत्रकार, तीसरा था फर्जी ग्राम प्रधान
Spread the love

 

पीड़ित युवक को बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर की थी पैसों की डिमांड

रुड़की। पीरपुरा मंगलौर निवासी युवक ने तीन युवकों पर बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने सम्बन्धी शिकायत की। शिकायत मिलने पर कोतवाली मंगलौर में आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी युवकों में से विभिन्न मुकदमों में नामजद आरोपी इंतजार का भाई मुज्जफर स्वयं को ग्राम पंचायत पीरपुरा का प्रधान बताता है। आरोपी अपने वाहनों पर प्रधान लिखवाकर सभी के सामने बतौर ग्रामप्रधान पेश करता है। आरोपी मुकेश व मुन्नवर बतौर संपादक व सह संपादक पोर्टल खटीमा तक चला रहे थे।
पुलिस टीमों ने खबरिया तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर की सूचना पर 3 आरोपियों को धर दबोचा, जिनको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
1- मुकेश देव पुत्र लखन देव, निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, हरिद्वारर
2- मुनब्बर कुरेशी पुत्र हबीबुई रहमान, निवासी कलियर
3- इंतजार पुत्र याकूब, निवासी पीरपुरा, मंगलौर

Parvatanchal