शिकंजा: भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित तीन गिरफ्तार

शिकंजा: भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित तीन गिरफ्तार
Spread the love

 

उत्तरकाशी। नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को एसओजी व पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,  देर रात एसओजी व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थों की डिलीवरी हेतु आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसओजी व पुलिस की टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को बडेथी पोखू देवता मंदिर के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा जब उन्हे रुकने का इशारा किया गया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हें घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 13.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूदताछ में उन्होंने अपना नाम संदीप व चन्द्रेश बताया। बताया कि वह खुद भी स्मैक के आदी हैं जो बरामद स्मैक को बेचने के लिए उत्तरकाशी ले जा रहे थे।
वहीं, एसओजी व थाना पुरोला पुलिस द्वारा देर रात स्कूटी सवार एक युवक को देर रात अगोड़ा बैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 800 ग्राम चरस बरामद की गयी। पूछताछ में गिरफ्तार युवक अरविन्द द्वारा बताया गया कि वह चरस को मोरी क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए देहरादून में बेचने की फिराक में था। बहरहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal