शिकंजा: पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा बाइक सवार तस्कर, कब्जे से 281 ग्राम स्मैक बरामद  

शिकंजा: पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा बाइक सवार तस्कर, कब्जे से 281 ग्राम स्मैक बरामद  
Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसओटीएफ और स्थानीय पुलिस ने ग्राम सैजना के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को 281 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात करीब 11 बजे एसओटीएफ की उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी और दरऊ पुलिस चौकी प्रभारी पवन जोशी टीम के साथ ग्राम कुरैया से आगे सैजना स्थित ईंट भट्ठे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुरैया की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने दूसरी दिशा में भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 281 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम अकबर अली नकबपुत्र बन्ने अली निवासी ग्राम रहमानपुर बिसारतगंज बरेली बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह ग्राम महाराजपुर लालपुर निवासी अपने मौसेरे साले चांद नबी से स्मैक लेकर घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal