शिकंजा: पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। पुलिस ने दो नशा तस्करों को 70.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ़्तार किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों लकड़ी पड़ाव निवासी मोनिश पुत्र नफीस व शाहपुर किरतपुर निवासी उमेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह को 70.5 ग्राम अवैध चरस के साथ बीईएल रोड से गिरफ़्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार, आरक्षी राहुल शामिल थे।

