शिकंजा: पुलिस ने किया चोरियों का पर्दाफाश, चोरी के माल समेत तीन शातिर गिरफ्तार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने कॉर्बेट रिजॉर्ट और दुगड्डा में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चुराया गया सारा माल भी बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती 5 जनवरी को आवेदक सहायक पर्यटक अधिकारी पर्यटक सूचना केन्द्र कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा कौड़िया के निकट स्थित परिसम्पत्ति नॉर्थ कॉर्बेट रिर्जोट का ताला तोड़कर रिर्जोर्ट के सामान को चोरी कर लिया गया है। वहीं, 6 फरवरी को पीयूष वर्मा पुत्र स्व गोविन्द सिंह वर्मा, निवासी मानवेन्द्रनगर रेलवे रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी गई कि दुगड्डा रोड पर आमसौड़ के पास बिजली के निमार्णाधीन कार्यस्थल से लगभग 1500 मीटर एल्मुनियम कन्डक्टर, लगभग 1000 मीटर एमएस वायर रोप (लोहे की रस्सी), 01 एल्युमिनियम का टरफर वजन 5 टन, 04 पुली 04 चाल की, 02 पुली डबल चाल की, सैफ्टी हेल्मेट व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी शाहरुख, शादाब उर्फ अद्दू व विधि विवादित एक किशोर को चोरी किये गये माल व
वाहन समेत शहर के लकड़ीपड़ाव व स्नेह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

