अग्निवीर योजना: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, राष्ट्रीय सचिव ने लगाया युवाओं को धोखा देने का आरोप

अग्निवीर योजना: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, राष्ट्रीय सचिव ने लगाया युवाओं को धोखा देने का आरोप
Spread the love

 

देहरादून। ‘मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिए उन 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जिन्हे नियमित भर्ती के तहत कठिन मानसिक व शारीरिक परीक्षण के बाद सैन्य बलों में भर्ती होना था। अग्निवीर योजना के तहत भाजपा ने करोड़ों युवाओं को धोखा दिया है।’
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए यह बात आज अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव प्रवीन डॉवर द्वारा कही गयी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। साथ ही बताया कि 31 जनवरी को राहुल गांधी ने उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया गया है। जो बिहार में राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जय जवान’ अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध के माध्यम से युवाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। यह अभियान 1.5 लाख युवाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है, जिन्हें कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद 2019 और 2022 के बीच एक नियमित भर्ती अभियान में हमारे 3 गौरवशाली सैन्य बलों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में स्वीकार किया गया था, लेकिन उन्हें सारी प्रक्रियाओं के बाद भी भर्ती से वंचित कर दिया गया, क्योंकि मोदी सरकार ने अचानक सशस्त्र बलों पर अग्निपथ योजना थोप दी।
उन्होंने कहा कि जय जवान अभियान की दो महत्वपूर्ण मांगें हैं जिनमें अग्निपथ योजना लागू होने पर 1.5 लाख युवाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करने की बात है। वहीं सैन्य बलों के लिए पिछली भर्ती प्रणाली को बहाल करायी जाये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी जय जवान अभियान 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है और 31 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। उन्होने कहा कि इस जय जवान अभियान का लक्ष्य 31 लाख परिवारों तक पहुंचना है। जिसकी समय अवधि 1 फरवरी से 28 फरवरी होगी।

Parvatanchal