शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 शातिर,  नोटों के बदले कागज की गड्डी देकर करते थे लोगों से ठगी 

शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 शातिर,  नोटों के बदले कागज की गड्डी देकर करते थे लोगों से ठगी 
Spread the love

 

देहरादून। पुलिस ने  बैंक से पैसा निकालकर जा रहे लोगों को रुपयों के बदले कागज की गड्डी देकर ठगने वाले गिरोह के छह लोगों को  गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक कागज की गड्डी, एक ब्रेजा कार व 69 हजार रुपये नगद बरामद कर लिये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा के द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अमरीक सिंह की दुकान में काम करता है। आज उसके मालिक अमरीक सिंह के द्वारा 73 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने हेतु दिए गए जिन्हें जमा करने वह देहरादून रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गया परंतु बैंक के अंदर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उससे 34 हजार रुपये ठग लिए। उसके बाद उसने उन्हें बाहर आकर तलाश किया तो कहीं दिखाई नहीं दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा एक पुलिस टीम बनाकर उसे जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। टीम ने सांय को सूचना के आधार पर बैंक में ठगी करने वाले 06 शातिर लोगों को घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार के साथ देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से  गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से कागज की 01 गड्डी व नकद 69 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पिंटू पुत्र रामनाथ राम, निवासी- लक्ष्मी नगर, अक्षरधाम दिल्ली, सत्य प्रकाश पुत्र लालाराम, निवासी- ग्राम सिरसौलपट्टी, थाना- बिल्सी बदायूं, सोनू पुत्र राजाराम, निवासी- मकान वेस्ट कमल विहार, थाना- करावल नगर, दिल्ली, अंसार पुत्र अब्दुल अंसार उर्फ गफ्फार, निवासी- कर्बला, थाना- दक्षिण जिला फिरोजाबाद, पंकज कुमार पुत्र छतु साहू, निवासी- हर्ष विहार टू , चेतना पब्लिक स्कूल,  थाना- साहिबाबाद, गाजियाबाद, ऋषि पाल  पुत्र उदय सिंह, निवासी- वेस्ट कमल विहार डी, थाना- करावल नगर, दिल्ली बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग बैंक के अंदर ऐसे व्यक्ति का चयन करते हैं जोकि छोटा लड़का या बुजुर्ग हो। उसके बाद वह उसे लालच देते हैं कि वह कहीं से पैसा चोरी करके लाए हैं। यदि वह उनको अपने खुले हुए पैसे दे दे तो वह उसे बंधे हुए कुछ एक्स्ट्रा पैसे दे सकते हैं। कभी-कभी वह खुले पैसे लेकर बंधे हुए पैसे देने का बहाना बना कर भी कागज की गड्डी थमा कर वहां से निकल जाते हैं। वह पहले से कागज की 2-3 गड्डी को रुमाल में बांध कर रखते हैं, और उसके ऊपर एक नोट असली वाला लगा देते हैं। जिससे सामने वाले को यकीन हो जाए कि यह पैसों की गड्डी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal