शिकंजा: पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी, नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। थाना थलीसैंण में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना थलीसैंण निवासी एक व्यक्ति ने थाना थलीसैण में दी गई तहरीर में बताया कि कृष्णा ढौंडियाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों में दबिश देकर अभियुक्त कृष्णा ढौंडियाल को नौंनस्युं यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी भी गिरफ्तार
उधर, थाना थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम गड़कोट में शुक्रवार को एक शराबी कलयुगी बेटे द्वारा लाठी से पीट-पीटकर की गई अपनी मां की हत्या के आरोपी को भी पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। ग्राम व पोस्ट बागड़ीगाड़, थाना थलीसैंण निवासी कुलदीप बंदूली ने थाना थलीसैण में दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम गड़कोट निवासी अनिल ढौंढियाल ने शराब पीकर घर में लड़ाई-झगड़ाकर उसकी 58 वर्षीय मामी श्रीमती रामेश्वरी देवी की लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिनकी बाद मौत हो गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियुक्त अनिल ढौंढियाल को चंद घंटों में ग्राम गडकोट के पास से गिरफ्तार लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया

