शिकंजा: नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त आरोपी को पुलिस ने दबोचा

शिकंजा: नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Spread the love

 

लक्सर।  क्षेत्र में नशीली दवा सप्लाई करने वाले तस्कर को शनिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से काफी संख्या में नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल, टैबलेट और सीरप बरामद किए हैं। आरोपी को रविवार को एनडीपीएस कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इकबालपुर के पास पुहाना कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता है। शनिवार शाम मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक युवक नशीली दवाएं लेकर रुड़की की तरफ से कुंआखेड़ा, भुरनी होकर लक्सर आ रहा है। इस पर कोतवाल राजीव रौथाण, एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई दीपक चौधरी, सिपाही रियाज अली, पंचम प्रकाश तथा मनोज मिनान की टीम बालावाली तिराहे से कुंआखेड़ा मार्ग पर निगरानी करने पहुंची। कई घंटे बाद आरोपी नाहिद किशनपुर थाना भगवानपुर उनके हत्थे चढ़ गया।

जेवर और नगदी लेकर विवाहिता घर से लापता

वहीं, नगर के निकटवर्ती गांव से एक विवाहिता लापता हो गई है। पति का कहना है कि पत्नी अपने जेवर और कुछ नगदी भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि पांच महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। बीते शनिवार की दोपहर से किसी सूचना के बगैर उसकी पत्नी अचानक कही चली गई। वह साथ में अपने गहने और घर में रखी कुछ नगदी भी ले गई। रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर जाकर पत्नी की तलाश की गई। लेकिन पत्नी का कही कुछ पता नहीं लग पाया है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह का कहना है कि शिकायत रक लापता विवाहिता की तलाश की जा रही है।

Parvatanchal