शिकंजा: दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म
भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत निवासी एक युवती ने 21 सितंबर को एक युवक पर शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने आरोपी तैय्यब पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा दे कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने थाना भगवानपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी तैय्यब पुत्र फजलु रहमान निवासी रोला हेड़ी निवादा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को ग्राम निवादा थाना कलियर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम
1-म.उ.नि. मन्शा ध्यानी
2-है. कानि. विनोद
3-कानि. उबैदउल्लाह

