शिकंजा: तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
रुद्रपुर। आवास विकास पुलिस इन दिनों टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी धरपकड़ में जुटी है। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी नीमा बोहरा टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थीं। जब वह पुलिस आवास विकास गुरुद्वारा तिराहा से होते हुए शिशु मंदिर स्कूल के निर्माणाधीन गेट के पास पहुंचीं कि तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने उस पर संदेह करते हुए उसे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया और उसके पास से तलाशी लेने पर तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार,निवासी जगतपुरा, 39 थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर बताया। औकी प्रभारी के मुताबिक, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका किसी से विवाद हो गया था। वह उसी से बदला लेने के लिए घूम रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

