शिकंजा: डोईवाला में 3.30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शिकंजा: डोईवाला में 3.30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में एक आरोपी को 11.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 3 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान घमंडपुर रोड, जौलीग्रांट के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित नाथ (30), पुत्र बिट्टू नाथ, निवासी सपेरा बस्ती, भानियावाला, थाना डोईवाला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 308/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम में जौलीग्रांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठानी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल शहबान अली, कांस्टेबल रविंद्र टम्टा और कांस्टेबल सचिन सिंह राणा शामिल रहे।

Parvatanchal