शिकंजा: जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

शिकंजा: जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Spread the love

सोसायटी में निवेश के नाम पर रकम दुगनी करने का झांसा देकर की थी करोड़ो की ठगी

 देहरादून।  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अब तक “51 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की जा चुकी है।

एसटीएफ द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्यवाही के फलस्वरूप कल दिनाँक 20-10-23 को सीओ एसटीएफ श्री सुमित पाण्डे द्वारा गठित टीम द्वारा थाना खटीमा के वांछित 25000 के ईनामी अपराधी विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) को गाजीपुर,लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि एसटीएफ की टीम ने एक शातिर अन्तर्राज्यीय ठग को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर उत्तराखण्ड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं। यह एक तरह का आर्गेनाइज क्राइम था।
जिसमें इसके द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, एक जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव नामक सोसाइटी बनाकर , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोलकर लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन किया गया था।

समिति की खटीमा तथा हल्द्वानी में भी ब्रांच थी जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख तथा हल्द्वानी में करीब 90 लाख रुपये का गबन आरोपियों द्वारा किया गया था। आरोपी विकास नाथ त्रिपाठी सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था। आरोपी विकास नाथ त्रिपाठी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में पंजीकृत अभियोगों में वांछित था और लम्बे समय से फरार चल रहा था।

इस पर एसएसपी नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2023 को 25000 रुपए का ईनाम घोषित किया था। करीब 2 वर्ष के बाद कल शाम गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से इसकी गिरफ्तारी की गयी है। जिसे देर रात्रि थाना खटीमा लाया गया। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी एसटीएफ जुटी हुई है और जल्द ही और भी गिरफ्तारियाँ की जायेंगी।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सोसायटी के निदेशक, अधिकारी, कर्मी अशिक्षित, गरीब, बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इस बाबत उनका सोसायटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती। बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को सोसायटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। वहां से

गिरफ्तार आरोपी
विकास नाथ त्रिपाठी (38) पुत्र भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता- 20 A मानस विहार, विंध्यवासिनी होटल के निकट कुर्मांचल नगर लखनऊ(उत्तर प्रदेश)पीसीसी

 

गिरफ्तार करने वाली टीम- एसटीएफ कुमाऊं यूनिट
1. उ0नि0 चेतन रावत
2. उ0नि0 नवीन जोशी
3.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
4. हे0का0 रियाज अख्तर
5. हे0का0 सुरेंद्र कनवाल
6. का0 मोहित वर्मा

Parvatanchal