शिकंजा: चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा नशा तस्कर

शिकंजा: चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा नशा तस्कर
Spread the love

रुड़की।  पुलिस ने 3.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र में एसआई मनोज रावत के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक स्मेक बेचने की फिराक में है। सूचना पर चार मिनार गेस्ट हाउस के पीछे पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भगाने लगा जिसको घेरकर पकड़ लिया, जिसके पास 3.40 ग्राम अवैध स्मेक बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम साकिब, निवासी अब्दाल शाह बस्ती मुक़र्रबपुर बताया। उसने बताया कि वह स्मेक को रहमतपुर से खरीद कर लाया था और कलियर में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम एसआई मनोज रावत, एकता, इलियास अली व सोनू चौधरी आदि शामिल रहे।

Parvatanchal