शिकंजा: खंडहर में छुपकर कर रहा था सट्टे की खाईबाड़ी, पुलिस ने भेज दिया सलाखों के पीछे
रुद्रपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपर उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टे से कमाई गई 25500 की नगदी भी बरामद की है। गुरुवार की रात कटोराताल चौकी में तैनात अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी की पोस्टमार्टम हाउस के पास खंडर में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करता हुआ पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 25500 बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नदीम पुत्र इमरान निवासी माजरा लक्ष्मीपुर पट्टी बताया। कोतवाली पुलिस ने अपर उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, दीवान सिंह समेत आदि शामिल रहे।

