शिकंजा: कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने तीन वाहन किये सीज
हल्द्वानी। प्रशासन ने अवैध तरीके से गैस सिलेंडर बेचने के मामले का भंडफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हीरानगर के पास कमर्शियल गैस सिलेंडर से भरे वाहन पकड़ लिए। पता चला कि यह वाहन बरेली से कमर्शियल सिलेंडर लेकर यहां पहुंचे हैं और इन्हें अवैध तरीके से बेचा जाना था। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तीन वाहनों को सीज कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया या कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ी जो कि बरेली से आई थीं और जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरानगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर बेचा जाता है। फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

