शिकंजा: एएनटीएफ ने 27 लाख की स्मैक के साथ एक को पकड़ा

शिकंजा: एएनटीएफ ने 27 लाख की स्मैक के साथ एक को पकड़ा
Spread the love

देहरादून। एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला स्थित विंडलास रिवर वैली के पास से सोम पाल (36) पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला को गिरफ्तार किया गया। सोमपाल से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

सोमपाल ने बताया कि यह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा आज पुनः अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ ऑफिस नम्बर: 0135 -2656202
9412029536

Parvatanchal