शिकंजा: एएनटीएफ की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की नशीली दवा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: एएनटीएफ की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की नशीली दवा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

टनकपुर (आरएनएस)।  एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुमाऊं यूनिट ने टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद की है। पुलिस ने मामले में रुद्रपुर निवासी इमरान, आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में उत्तराखंड में एमडीएमए की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसी क्रम में एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 244.06 ग्राम एमडीएमए और एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स यूनिट आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी, जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। टनकपुर पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, एसआई जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे।

Parvatanchal