शिकंजा: इस जिले में अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए की स्मैक बरामद

शिकंजा: इस जिले में अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए की स्मैक बरामद
Spread the love

हरिद्वार।  सिडकुल थाना पुलिस ने नवोदय नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 61.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 900 रुपये भी मिले। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाईं टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना फ्लैट्स के पास युवक संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पाल (27) पुत्र स्वर्गीय राजपाल मूल निवासी घरौंदा करनाल हरियाणा, हाल निवासी वैदिकनगर रायवाला बताया। तलाशी में उसके पास से स्मैक मिली। आरोपी ने स्वीकारा कि वह यह स्मैक बरेली निवासी मोहम्मद यूसुफ से खरीदकर लाया था और पहले भी दो-तीन बार स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। इधर, यूसुफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को बरेली भेजा जा रहा है।
उधर, पथरी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे 5.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। यह कार्रवाई उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत की गई। फेरूपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, तभी घिस्सुपुरा तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी सैफ अली पुत्र लियाकत निवासी घिस्सुपुरा पथरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, बालक राम व वीरेंद्र चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Parvatanchal