शिकंजा: अलग-अलग स्थानों पर चला चेकिंग अभियान, शराब व स्मैक सहित पकड़े गए दो नशा तस्कर

शिकंजा: अलग-अलग स्थानों पर चला चेकिंग अभियान, शराब व स्मैक सहित पकड़े गए दो नशा तस्कर
Spread the love

 

रुड़की।  पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 54 पैकेट अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार देर शाम को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति सफेद कट्टे में अवैध देसी शराब लेकर कोटा मुरादनगर की ओर गया है। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति कंधे पर सफेद कट्टा ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 54 पैकेट अवैध देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना तेलूराम निवासी कोटा मुरादनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर, पुलिस ने 3.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नए पुल से आगे नहर पटरी पर बाइक पर एक युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हसीन निवासी कलियर बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Parvatanchal