शिकंजा:नाबालिग को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने दबोचा

शिकंजा:नाबालिग को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने दबोचा
Spread the love

थाना थल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पिथौरागढ़। थाना थल क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति ने बेरीनाग निवासी पर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना थल में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। नाबालिग की खोजबीन और उसको भगा ले जाने वाले आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी पवन कुमार (23) पुत्र स्व. प्रताप सराम निवासी धौलकटिया, थाना बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस टीम में अ.उ.नि. हरप्रीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल रुकमणी शामिल रहे।

 

Parvatanchal