शाबाशी: उत्तराखंड के कलाकारों को राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित, गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की थी मानसखंड की झांकी
नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित मानसखंड पर आधारित झांकी के कलाकारों कोे राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया।आज यहां उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के.एस. चौहान के नेतृत्व में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखंड” पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। पूरे देश से आये झांकी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकरों के साथ ही उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

