शर्मनाक: शादी का झांसा देकर करवाया तलाक, फिर यौन शोषण कर बना ली आपत्तिजनक वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया आरोप
काशीपुर। मोबाइल फाइनेंस कराने का कार्य करने वाले एक युवक के खिलाफ महिला ने शारीरिक शोषण कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने 2009 में खटीमा निवासी एक व्यक्ति से शादी की थी। पति से मनमुटाव के चलते वह मायके में ही एक मॉल में मोबाइल शॉप पर काम करने लगी। जहां एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने उसे अपने झांसे में ले लिया और शादी करने की बात कही। शादीशुदा बताने पर आरोपी ने कहा कि वह पति से तलाक ले ले। आरोपी ने इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिये। फरवरी 2021 से आरोपी ने बात करना कम कर दिया। शक होने पर जब जानकारी ली तो पता चला कि उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। उसने आरोपी युवक के घर जाकर हंगामा किया तो आरोपी ने 16 दिसंबर 2021 को काशीपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में उसके साथ शादी करने को पंजीकरण भी कराया। इस बीच उसका पति से तलाक भी हो गया। अब आरोपी शादी से इनकार कर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

