शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। स्थानीय कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। नाबालिग के पिता द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं समेत पौक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग के पिता ने बताया कि मानपुर निवासी अभिषेक पाल का उनके घर पर आना जाना था, जिसके चलते उसके साथ उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर उनकी मौजूदगी और गैर मौजूदगी में भी घर पर आता रहता था। इस दौरान अभिषेक से उनकी बेटी के साथ संबंध भी बन गए थे। रविवार को उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो वे उसे सरकारी अस्पताल लेकर गये, जहां उसका गर्भपात हुआ। वह पांच माह की गर्भवती थी। पूछताछ में पता चला कि बेटी अभिषेक से गर्भवती हुई थी। गर्भपात कैसे हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने तहरीर के आधार पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंप दी है। इस बीच पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

Parvatanchal