शर्मनाक: नाबालिग बेटी ने की सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मां की मौत के बाद थी गंदी नजर

शर्मनाक: नाबालिग बेटी ने की सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मां की मौत के बाद थी गंदी नजर
Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां का निधन बीते अप्रैल माह में हो गया था। इसके बाद वह अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून में उसके सौतेले पिता ने उसके साथ तीन बार छेड़छाड़ की और उनके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ। पीड़िता का कहना है कि उसने जब इन सब बातों का विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी डर गई थी। डर के कारण पीड़िता ने लंबे समय तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बीती 29 अगस्त को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal