विरोध: महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच,UCC व महंगाई सहित अनेक मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

विरोध: महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच,UCC व महंगाई सहित अनेक मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने आज दून की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सीएम आवास घेराव के लिए भारी संख्या में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में यूसीसी लागू करने का विरोध किया तथा इसे वापस लेने की मांग की। वहीं प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े तमाम सवालों को उठाते हुए सड़कों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएम आवास कूच का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को सरकारी मान्यता देकर देवभूमि की संस्कृति को तार-तार करने का काम किया है। रौतेला ने कहा कि शादी से पहले लड़के और लड़कियों को साथ-साथ रहने की अनुमति दिया जाना सामाजिक व्यवस्था तथा विवाह जैसे बड़े महत्वपूर्ण संस्कारों पर गंभीर चोट पहुंचाने वाली है। उन्होंने सरकार से यूसीसी को वापस लेने या फिर इससे लिव इन की वैधता को समाप्त करने की मांग की।


महिला कांग्रेस का कहना था कि भाजपा, जो कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती है लेकिन वह खुद भी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं तथा महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार का उस तरफ ध्यान नहीं है। वह मस्जिद और मजार तथा मदरसों की राजनीति में जुटी है। राज्य में पहाड़ी और देसी जैसे मुद्दों को पैदा कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस द्वारा महिला कांग्रेस की प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में रोक दिए जाने पर उन्होंने वहीं सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

Parvatanchal