विरोध: मजदूरों को साइकिल न बंटने से कांग्रेसी खफ़ा, भाजपा विधायक का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

विरोध: मजदूरों को साइकिल न बंटने से कांग्रेसी खफ़ा, भाजपा विधायक का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश
Spread the love

 

देहरादून। राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास द्वारा श्रमिकों हेतु साइकिल, सिलाई मशीन और अन्य उपयोगी उपकरण प्राप्त होने के दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका वितरण नहीं किया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के सामने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया तथा विधायक का पुतला फूंका।
डाॅ गोगी ने कहा कि लेबर सेस के द्वारा इन साइकिलों की खरीद हुई है। श्रमिकों के लिए साइकिल की उपियोगिता भी होती है, जनता के पैसे से साइकिल की खरीद भी हुई है तो फिर भाजपा विधायक क्यों दो साल से इन साइकिलों और सिलाई मशीनों को जमा किये बैठे हैं। भाजपा और उसके नेता देश के सम्मानित नागरिकों को निरीह लाभार्थी के रूप में चित्रित करते हैं और इसके लिए दो साल से संभवतः किसी इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब तो इन उपकरणों के पुर्जे भी खराब हो गए हैं। गोगी और अन्य उपस्थित नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के हित पर डाका कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर तत्काल ये साइकिल, सिलाई मशीन और उपकरण श्रमिकों में वितरित नहीं किये गए तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, गुलशेयर मियाँ मुन्नाभाई, पार्षद अर्जुन सोनकर, सूरज क्षेत्री, आलोक मेहता, अरविंद गुरुग, मुस्तकीम अंसारी, अमित अरोड़ा, सुभाष धीमान, जफर अली, दीपक पवार, लियाकत अली, मुकेश रेगमी, मिजाज़ खान, उदय सिंह रावत, शकील, शहजाद अंसारी, रिपु दमन, एस बी थापा, प्रमोद मुंशी, राजेश पुंडीर, अभिषेक तिवारी, वकार अहमद,सुदेश गुप्ता, अल्ताफ अहमद, दलवीर, पूनम कंडारी, संदीप चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, चुन्नीलाल, सुरजीत धीमान, मनीष गर्ग, संजय भारती व राजा आदि उपस्थित थे।

Parvatanchal