विरोध: भूमाफियाओं,भ्रष्ट राजनेताओं एवं अफसरों के गठबंधन के खिलाफ 30 को  विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी सीपीएम 

विरोध: भूमाफियाओं,भ्रष्ट राजनेताओं एवं अफसरों के गठबंधन के खिलाफ 30 को  विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी सीपीएम 
Spread the love
आटो व विक्रम संचालकों के आन्दोलन को पार्टी ने दिया समर्थन
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में भूमाफिया ,भ्रष्ट राजनेताओं एवं अधिकारियों के गठबंधन के खिलाफ आगामी 30 नवम्बर 022 को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी तथा  मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी। उक्त आशय का निर्णय जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा बड़ी कम्पनियों के इशारे पर राज्य में डीजल आटो ,विक्रम व बसों के संचालन को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। सरकार के इस रवैये की निन्दा करते हुए बैठक में इसके खिलाफ आन्दोलित यूनियनों की हड़ताल एवं मांग का समर्थन किया गया। सरकार से अविलंब फैसला वापस लेने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदर्शन में पांवटा -बल्लपुर निर्माणाधीन हाईवे में मुआवजा वितरण में मनमानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।  वक्ताओं ने कहा कि
उत्तराखंड बनने के बाद राज्य में जिन भूमाफिया,  भ्रष्ट राजनेताओं एवं नौकरशाहों के नापाक गठबंधन के चलते राज्य की जनता पीड़ित है, राज्य से जुडे़ प्रमुख शासक दलों का उन्हें बरहदहस्त प्राप्त है। इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष  करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी निरन्तर भूमाफियाओं के खिलाफ ही नहीं,   पिछले काफी समय से केंद्र सरकार की पांवटा -बल्लपुर नेशनल हाईवे परियोजना में मुआवजा वितरण एवं चिन्ह्नीकरण में लगातार धांधलियों के चलते प्रभावित काश्तकारों  एवं प्रभावित लोगों के हकों के लिए भी संघर्षरत है। प्रभावित लोग पिछले कई महीनों से तहसील विकासनगर ,भूमि आधिपत्य अधिकारी एवं कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने के लिऐ विवश हैं तथा उनकी इस परेशानियों को क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया और भी अधिक बढ़ा रहे हैं।  वे काश्तकारों की फर्जी शिकायतें करवाकर उनके लिये और भी अधिक समस्या पैदा कर रहे हैं । इस कृत्य में उन्हें तहसील विकासनगर का संरक्षण प्राप्त है ,ताकि वे परेशान होकर दलालों के चगुल में फंसें। तहसील विकासनगर द्वारा एक दो दिन समस्याओं  के निस्तारण के नाम  से कैंप  लगाने का दिखावा मात्र किया गया। वक्ताओं ने कहा कि
सीपीएम जो कि क्षेत्र के काश्तकारों के निरन्तर सम्पर्क में है, मुआवजे एवं चिन्ह्नीकरण के सन्दर्भ में  तहसील द्वारा अपनाये  जा रहे रवैये के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। भूमाफिया एवं दलाल सक्रिय हैं लेकिन क्षेत्र के भाजपा के दोनों विधायक सदैव की तरह चुप्पी साधे हुऐ हैं।
वक्ताओं ने कहा कि इन सभी मनमाने रवैये के खिलाफ  पार्टी आगामी 30 नवंबर (बुधवार) को पूर्वाहन 11 बजे विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एल आई सी बिल्डिंग के पास,  पुराने नेहरू कालोनी, हरिद्वार रोड धर्मपुर में एकत्रित होने की अपील की गई, जहां से 12बजे  विधानसभा के लिये कूच करने की बात कही गई।
बैठक में प्रभारी कामरेड सुरेंद्र सजवाण, जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित ,महानगर सचिव अनन्त आकाश ,पछवादून सचिव कमरूद्दीन, इन्दु नौडियाल ,शिवप्रसाद देवली ,लेखराज,  किशन गुनियाल, भगवन्त पयाल ,अमर बहादुर शाही ,नुरैशा अंसारी ,रविन्द्र नौडियाल आदि ने विचार व्यक्त किये तथा अध्यक्षता कामरेड कमरूद्दीन ने की ।

Parvatanchal