विरोध: फायरिंग मामले में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन करने के साथ ही फूंका सरकार का पुतला

विरोध: फायरिंग मामले में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन करने के साथ ही फूंका सरकार का पुतला
Spread the love

 

देहरादून। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। उन्होंने ऋषिकेश में विजय जुलूस के दौरान अपशब्दों के प्रयोग के साथ ही रुड़की में पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक के बीच सरेआम चल रही गुंडागर्दी को लेकर गंभीर चिंता जताई। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्लेहाल चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पटरी से उतर गई है। निकाय चुनाव में सरकारी सिस्टम का जमकर दुरुपयोग किया गया। अब भाजपा से जुड़े लोग ही सरेआम गुंडागर्दी करने उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं की निंदा करती है। साथ ही घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, पार्षद अभिषेक तिवारी, रोबिन त्यागी, प्रमोद कुमार, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, सावित्री थापा, ललित बद्री, आलोक मेहता, गौरव शर्मा, हरजीत सिंह, वीरेंद्र पवार, राम बाबू, सूरज छेत्री, प्रमोद कुमार, लकी राणा, शिवम, हरजीत सिंह, मोनिका छेत्री, वीरेंद्र बिष्ट, विनीत भट्ट बंटू, अशोक कुमार, प्रमोद अभिषेक, अर्जुन मुकिम, कामिनी, विकास पुंडीर, शिवम कुमार, अरुण बालूनी, सुनीता, विजेंद्र चौहान,अशोक कुमार मौजूद रहे।
पिथौरागढ़ संवाददाता के अनुसार,  सीमांत जनपद में कांग्रेसियों ने खानपुर घटना के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलाया पुतला। मंगलवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने इस घटना को देवभूमि की संस्कृति का अपमान बताया है। नगर के सिल्थाम तिराहे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंजू ने कहा कि राज्य में खुलेआम फायरिंग हो रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी, प्रदेश सचिव पदमा बिष्ट, शमशेर महर, मनोज ओझा, दीपक लुंठी, नैन सिंह बोरा, निशांत उप्रेती, राहुल लुंठी, मनोज ठकुराठी, बीरू, रविन्द्र बिष्ट, जगदीश बिष्ट, शंकर लाल, गीता, पुष्पा जोशी, सुमित्रा बोरा, राजेश्वरी धामी, सुधीर चौहान, जगदीश धामी, नितिन उप्रेती, हिमांशु ओझा आदि शामिल रहे।

Parvatanchal