विरोध: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश, फूंका सरकार का पुतला  

विरोध: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश, फूंका सरकार का पुतला  
Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गुरुवार को श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और युवाओं पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है और विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उनका कहना था कि युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की हिरासत लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिशें जनता के अधिकारों पर सीधा हमला हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं किया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Parvatanchal