बड़ी खबर: वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ़ धरने पर बैठे भाजपा विधायक, पढ़िए क्या है मामला

बड़ी खबर:  वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ़ धरने पर बैठे भाजपा विधायक, पढ़िए क्या है मामला
Spread the love

देहरादून। मंगलवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल अपनी ही सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है। पुरोला विधानसभा में कुछ समय से नए नियमों के कारण पर्यटकों को हो रही असुविधा से स्थानीय टूरिस्ट गाइड और होटल, तथा होम स्टे संचालक पिछले कुछ दिनों से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे है। आज विधायक दुर्गेश्वरलाल विवाद का समाधान करने सुबह ही वन मंत्री सुबोध उनियाल से संवाद को पहुंचे लेकिन असफल वार्ता के पश्चात दुर्गेश्वरलाल आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है।

विधायक का कहना है कि गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में तैनात डीएफओ विधायक का फोन नहीं उठाता है साथ ही जनता के काम न करने का भी भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने डीएफओ पर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर भी जातिगत टिप्पणी का आरोप विधायक दुर्गेश्वर लाल लगा रहे हैं। विधायक ने आगे आरोप लगाते हुए कहा है कि वन मंत्री सुबह डेनियल डीएफओ को शह देने का काम कर रहे हैं।

Parvatanchal