लौट आएंगे अपने, एतिहाद एयरवेज ने अबुधाबी से भारत के आठ शहरों के लिए शुरू की उड़ानें

लौट आएंगे अपने, एतिहाद एयरवेज ने अबुधाबी से भारत के आठ शहरों के लिए शुरू की उड़ानें
Spread the love

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच एतिहाद एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी से दुनिया के 70 शहरों के नियमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है, जिनमें आठ भारतीय शहर शामिल हैं। एयरलाइन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह 06 मार्च से अबु धाबी से सीमित संख्या में नियमित उड़ानों का परिचालन शुरू कर रही है।

नया शेड्यूल 06 मार्च से 19 मार्च तक के लिए जारी किया गया है। इस सूची में दुनिया के 70 शहर शामिल हैं जिनमें भारत से अहमदाबाद, दिल्ली, कोच्चि, कोलकाता, कोझिकोड, मुंबई, तिरुवनंतपुरम् और हैदराबाद के नाम हैं। इसके अलावा, 21 मार्च तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी या उससे पहले बुक कराये गये टिकट पर रिफंड देने की बात कही गयी है। यात्री चाहें तो अपनी टिकट की तारीख में बदलाव कर बिना शुल्क 15 मई तक की यात्रा के लिए तारीख में बदलाव करा सकते हैं।

Parvatanchal