लालच:पति ने पत्नी की बना ली अश्लील वीडियो; अब दहेज में 50 लाख न देने पर वायरल करने की धमकी

लालच:पति ने पत्नी की बना ली अश्लील वीडियो; अब दहेज में 50 लाख न देने पर वायरल करने की धमकी
Spread the love

काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने और दहेज में 50 लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उससे जबरन हस्ताक्षर कराकर विभिन्न बैंकों से लोन भी ले लिया और बाद में उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पैगा चौकी में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी। पति लोगों को कमीशन पर विदेश भेजने का काम करता था और स्वयं भी कनाडा, अमेरिका व यूके आता-जाता रहा है। विवाह के समय वह मुंबई में नौकरी कर रही थी, लेकिन पति के कहने पर अप्रैल 2024 में नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि पति उसे होटल में घुमाने के बहाने ले जाकर डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता और वीडियो बनाता था। बाद में ससुरालवालों ने मकान बनाना शुरू किया तो पति ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसी बीच उसके पीएफ के 1.80 लाख रुपये भी पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पति ने उसके नाम पर कई बैंकों से वाहन, हाउसिंग और गोल्ड लोन जबरन दिलवाए और जून 2025 में ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने उसकी वीडियो रिश्तेदारों व सोशल मीडिया पर डाल दी और अब कनाडा भागने की फिराक में है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि पुलिस ने पति समेत अज्ञात के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा 3, 4 व बीएनएस की धारा 115(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal