दहशत: लारेंस विश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश निवासी साहिल विरमानी ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह त्रिवेणी घाट मार्ग के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी का पुत्र है। उसको काफी दिनों से एक व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है और अपने दावे में स्वयं को मुसेवाला कांड में चर्चित लोरेंस विश्नोई गैंग व गोल्डी बरार का खास व्यक्ति बताता है। उसका परिवार व वह इन सब से सदमे में हैं और उन्हें अपनी जान माल का खतरा सता रहा है। उसको निम्न मोबाइल नंबरो से व्हाट्सएप काल व मैसेज के माध्यम से धमकाया जा रहा है व मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

