राहत: खोया मोबाइल और छह हजार की नकदी बरामद, पौड़ी पुलिस ने युवक को लौटाया सामान

राहत: खोया मोबाइल और छह हजार की नकदी बरामद, पौड़ी पुलिस ने युवक को लौटाया सामान
Spread the love

श्रीनगर। मोबाइल फोन गुम होने से परेशान युवक को पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली। पुलिस ने खोजबीन कर मोबाइल फोन के साथ उसमें रखी छह हजार रुपये की नकदी बरामद कर सकुशल युवक के सुपुर्द कर दी।
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह श्रीनगर निवासी एक युवक का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था। मोबाइल के साथ उसमें छह हजार रुपये की नकदी भी रखी थी। मोबाइल और नकदी दोनों गुम होने से परेशान युवक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मनोज बुम्सवाल और होमगार्ड अमन की टीम ने बिना समय गंवाए तलाश शुरू कर दी। उपलब्ध जानकारी और संभावित स्थानों के आधार पर लगातार खोजबीन करते हुए पुलिस टीम ने गुम मोबाइल फोन और उसमें रखी नकदी बरामद कर ली।
पुलिस ने बरामद सामान युवक को सौंप दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर युवक ने पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Parvatanchal