मौसम: गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित 

मौसम: गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित 
Spread the love

 

उत्तरकाशी।  जिले में शुक्रवार को एक बार फिर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हुई है। यहां गंगोत्री, युनोत्री धाम सहित दयारा बुग्याल, हर्षिल, मुखबा, धराली सहित यमुनोत्री धाम परिक्षेत्र के जानकीचट्टी खरसाली आदि स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। जिससे एक बार फिर जनपद में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिले में शक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में घने बादल छाये रहे। दोपहर बाद गंगोत्री धाम सहित हर्षिल, झाला, मुखबा, बगोरी आदि गांवों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते एक बार फिर हर्षिल घाटी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इस क्षेत्र में सीजन का यह तीसरा हिमपात है। उधर, दयारा बुग्याल सहित यमुनोत्री धाम परिक्षेत्र के खरसाली, बीफ, जानकी चट्टी सहित हरकीदून, सांकरी व अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी लुत्फ उठाने पर्यटकों ने इन जगहों का रुख शुरू कर दिया है। वहीं जिले में दिन भर मौसम बंद रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थानीय लोगों ठंड से बचने के लिए अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं।

Parvatanchal