मौसम: आम लोगों और पशुओं के लिए चुनौतियां पैदा कर रही बारिश, फसलों के लिए फायदेमंद है फायदेमंद

मौसम: आम लोगों और पशुओं के लिए चुनौतियां पैदा कर रही बारिश, फसलों के लिए फायदेमंद है फायदेमंद
Spread the love

रुड़की।  आधी रात से मौसम ने अचानक से करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक दिखी है। हालांकि यह ठंडक एक ओर जहां फसलों के लिए लाभकारी है। वहीं दूसरी ओर लोगों और पशुओं के लिए चुनौतियां भी पैदा कर रही है। शुक्रवार रात्रि से ही तेज हवाओं ने मौसम परिवर्तन की ओर इशारा कर दिया था। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। वहीं रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने सर्दी को बढ़ा दिया है। बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण लोग को अपने घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई। वहीं रोजमर्रा के कामों के लिए भी लोग घरों से कम ही निकले हैं। मौसम बदलाव को लेकर पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत कर दिया था। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।


वहीं, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। इस कारण क्षेत्र के किसानों की खेत मे खड़ी गन्ने, गेंहू ,सरसों सहित अन्य फसलों के लिए अच्छी साबित होगी। क्षेत्र के किसान मदन पाल, कर्मवीर, जुगेंद्र, पवन, राजकुमार प्रताप, प्रमोद, सत्यपाल, महेंद्र, तेजपाल, राकेश सुभाष, प्रदीप, अनिल, चरण सिंह, दिग्विजय सिंह, कल्लू, तिरत सैनी, आदेश, कंवरपाल, संदीप आदि का कहना है बिना बारिश के सूखा पाल पड़ने से गन्ने ओर गेंहू की फसल के पत्ते सूखने लगे थे। इससे ज्यादा नुकसान होगा, लेकिन अब सुबह से हो रही बारिश से खेत में खड़ी गेंहू, गन्ने और सरसों सहित अन्य फसलों को इससे बड़ा फायदा होगा।

Parvatanchal