मुहिम: ‘बेटी बचाओ’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दिलाई गई ई-शपथ
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौड़ी में छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ को लेकर ई-शपथ दिलाई गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक पी.सी.पी.एन.डी.टी. आशीष रावत ने छात्र-छात्राओं को पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पौड़ी गढ़वाल जनपद पहला जनपद है, जिसमें लिंगानुपात में सुधार हेतु जनजागरूकता के साथ ही बेटी बचाओ अभियान को लेकर ई-शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी आमजन को कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध संकल्प हेतु ई-शपथ कराई जाएगी। रावत ने कहा कि जनपद में तीन माह के अंतर्गत 1400 से अधिक लोगों द्वारा ई-शपथ ली गई है।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी कोट डाॅ अमित मेहरा, असिस्टेंट प्रो मीनाक्षी कठायत, डाॅ गरिमा सिंह, रुचि तैलवाल, जिला सलाहकार एन.सी.डी. श्वेता गुसांई व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
राजेन्द्र शिवाली

