माकपा: पार्टी ने साधा सरकार पर निशाना, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

माकपा: पार्टी ने साधा सरकार पर निशाना, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का लगाया आरोप
Spread the love

 

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें केन्द्रीय कमेटी सदस्य व पार्टी उत्तराखंड राज्य कमेटी के प्रवेक्षक बीजू कृष्णन ने कहा कि सरकार हरेक मामले को साम्प्रदायिक रंग देकर जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी लव जेहाद तो कभी लैंड जेहाद और हल्द्वानी जैसी धटनाओं को हवा देकर जनता का साम्प्रदायिक धुव्रीकरण किया जा रहा है। राज्य सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं कारपोरेट हितों की पूर्ति कर रही है। पार्टी के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में हुई घटना की न्यायिक जांच करवाने, समान नागरिक सुरक्षा बिल वापिस लेने, बिजली पानी का निजीकरण वापस लेने, स्मार्ट सिटी के नाम पर धन का दुरुपयोग बंद करने, मलिन बस्तियों का नियमितिकरण करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बैठक कि अध्यक्षता कर रहे गंगाधर नौटियाल, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, इन्दु नौडियाल, राजेन्द्र पुरोहित, शिवप्रसाद देवली, भूपाल सिंह रावत, महेन्द्र जखमोला, लेखराज, नितिन मलेठा, भगवान सिंह राणा, राजाराम सेमवाल, विरेन्द्र गोस्वामी, मदन मिश्रा, कमरूद्दीन, माला गुरूंग, दमयंती नेगी, शम्भू प्रसाद ममगाई, एनएस पंवार, विजय भट्ट, सुरेन्द्र रावत, आरपी जोशी, कमलेश गौड़, अनन्त आकाश आदि मौजूद थे।

Parvatanchal