नज़रिया: पहाड़ियों के लिए सबब है हल्द्वानी बवाल और अंकिता हत्याकांड, पहाड़ी आर्मी संगठन की प्रतिक्रिया

नज़रिया: पहाड़ियों के लिए सबब है हल्द्वानी बवाल और अंकिता हत्याकांड, पहाड़ी आर्मी संगठन की प्रतिक्रिया
Spread the love

 

अल्मोड़ा। पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा हल्द्वानी बनभूलपुरा की घटना ने और अंकिता हत्याकांड ने  देवभूमि को कलंकित किया है। इन दोनों घटनाओं ने पहाड़ियों को सचेत करते हुए आँखें खोल दी हैं। जिस तरह से घटना का परिदृश्य दिख रहा है, इससे प्रतीत हो रहा है कि प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। हरीश रावत ने कहा पूरे देश में उत्तराखंड ही एक ऐसा प्रदेश है जिसकी डेमोग्राफी अन्य राज्यों की अपेक्षा कई गुना तेजी से बदल रही है। उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड में पिछले 23 वर्षों में 40 लाख से अधिक बाहरी लोग आ गए हैं। बाहरी लोग उत्तराखंड के मूल निवासियों के रोजगार पर डाका डाल चुके हैं। क्योंकि प्रदेश में मूल निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था खत्म कर स्थाई निवास की व्यवस्था लागू है। किस कारण राज्य सरकार की नौकरी तो छोड़ो अब पहाड़ी मूल का युवा फ़ौज में तक भर्ती नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा इस विषय में सरकारें यदि उचित रास्ता नहीं निकालेगी तो आने वाले समय में प्रदेश की सारी चीजें असंतुलित हो जाएंगी और इस तरह की असंख्य घटनाएं होने की आशंका है।

Parvatanchal