ब्रेकिंग न्यूज: सड़क हादसे में दो वन अधिकारियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक
ऋषिकेश। सोमवार की शाम को यहां चीला मार्ग पर हुए एक बड़े हादसे में दो रेंजरों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एम्स में भर्ती कराए गये घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 5 घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा वाहन का पहला ट्राॅयल लिये जाने के दौरान हुआ। सोमवार को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। 5 घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में सभी सवार थे उस गाड़ी का आज पहला ट्रायल था जिसका टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई।
उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
लापता व्यक्ति का नाम
1- आलोकी
उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गयी।

