ब्रेकिंग न्यूज: बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल डाला, एक शख्स की हो गई मौत

ब्रेकिंग न्यूज: बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल डाला, एक शख्स की हो गई मौत
Spread the love
देहरादून। सहारनपुर रोड पर चंद्रमणि चौक पर सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्‍हें 108 के जरिए अस्‍पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए थे। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना थाना पटेलनगर क्षेत्र की है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Parvatanchal