ब्रेकिंग न्यूज: गहरी खाई में जा गिरा पर्यटकों से भरा वाहन,12 लोग गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग न्यूज: गहरी खाई में जा गिरा पर्यटकों से भरा वाहन,12 लोग गंभीर रूप से घायल
Spread the love

नैनीताल। शुक्रवार को ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलद्वानी की ओर जा रहा पर्यटकों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  उन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। उनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है।
उक्त वाहन में सवार लोग नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस कर्मियों व चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया। सभी वाहन सवार अयोध्या के निवासी बताए जा रहे हैं।

Parvatanchal