ब्रेकिंग न्यूज: कद्दावर नेता डाॅ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने भी छोड़ी कांग्रेस
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति गुसाईं रावत प्रदेश के दिग्गज नेता डाॅ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं और कांग्रेस के टिकट पर वह साल 2022 में लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस से कई नेता पलायन कर गए हैं। पार्टी की नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति गुसाईं रावत कांग्रेस के टिकट पर पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में लैंसडाउन विधानसभा सीट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। खास बात यह है कि अनुकृति गुसाईं रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता डाॅ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं और लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रही हैं।
अनुकृति गुसाईं रावत ने अपने इस्तीफे से जुड़ा पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसका कोई खास कारण नहीं बताया गया है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं।

