ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में बस के खाई में गिर जाने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 27 घायलों को किया गया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में बस के खाई में गिर जाने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 27 घायलों को किया गया रेस्क्यू
Spread the love

 

उत्तरकाशी। जिले से अभी अभी-अभी एक बड़ी खबर आई है। भटवाड़ी तहसील के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे यात्रियों का वाहन (यूके07 पी ए 8585) खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त घटना में ख़बर लिखे जाने तक 6 व्यक्तियों की मृत्यु तथा अनेक व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।

अब तक 27 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुःख जताते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Parvatanchal