बवाल: हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटकों को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बवाल: हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटकों को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार में मंगलवार देर रात बड़ा बवाल हो गया। स्थानीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा से आए पर्यटकों की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। जानकारी के अनुसार, बाजार में देर रात जैसे ही युवती से छेड़छाड़ की बात सामने आई। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवतियों और आरोपियों के बीच बहस भी हो रही है।   सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के साथ कथित अभद्रता को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।
उधर, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हुड़दंग कर रहे तीन युवक दबोचे
हरिद्वार में ही एक अन्य मामले में पुलिस ने हुड़दंग कर रहे तीन युवकों को दबोचा। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और हो-हल्ला कर राहगीरों की परेशानी का कारण बन रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र में सड़क पर कुछ युवक तेज आवाज में हंगामा और हुड़दंग कर रहे थे।

Parvatanchal