बड़ी ख़बर: धरने को संबोधित करते हुए बेहोश हो गए कांग्रेस विधायक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बड़ी ख़बर: धरने को संबोधित करते हुए बेहोश हो गए कांग्रेस विधायक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Spread the love

 

उधमसिंहनगर। धरने के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ अचानक बेहोश हो गये। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, जिन्हे अस्पाल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
किच्छा में एसडीएम को हटाने और व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर दिये जा रहे धरने को संबोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ भाषण देने के दौरान अचानक बेहोश हो गए। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय भी अस्पताल पहुंचे जिन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

Parvatanchal