बड़ी खबर: भूकंप के झटकों से दहला उत्तरकाशी, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं

बड़ी खबर: भूकंप के झटकों से दहला उत्तरकाशी, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं
Spread the love

 

उत्तरकाशी। रविवार को देर रात यमुनाघाटी में तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही।  सभी तहसील थाना चैकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है ।

Parvatanchal